वो वजह, जिसके कारण रात में जल महल में नहीं रुकता था राजपरिवार
Published by:
Sandhya Yadav
| 15 Jul, 2025
राजस्थान की राजधानी जयपुर की मान सागर झील के बीच में स्थित ऐतिहासिक जल महल के बारे में तो आपने जरूर सुना होगा. यह जल महल मानसागर झील के बीचो-बीच स्थित है और पर्यटकों के लिए काफी लोकप्रिय स्थल है.
Published by:
Sandhya Yadav
| 15 Jul, 2025
क्या आप जानते हैं कि कभी भी राज परिवार रात के समय जल महल में नहीं रूकता था. इसके पीछे क्या वजह है, इसके बारे में आज आपको बताते हैं.
Published by:
Sandhya Yadav
| 15 Jul, 2025
जल महल का उद्देश्य राजा और शाही परिवार के लिए गर्मी के मौसम में विश्राम स्थल था. यह दिन के समय समय गुजारने के लिए बनाया गया था, ना की रात में ठहरने के लिए.
Published by:
Sandhya Yadav
| 15 Jul, 2025
जल महल मानसागर झील के बीच में स्थित है ऐसे में यह रात में ठहरने के लिए कम व्यावहारिक था क्योंकि कई बार रात में बाढ़ के चलते यहां तक पहुंचने में कठिनाई होती थी.
Published by:
Sandhya Yadav
| 15 Jul, 2025
जल महल में लंबे समय तक ठहरने के लिए आवश्यक सुविधाओं की कमी थी, ऐसे में छोटी यात्राओं के लिए यह सही था.
Published by:
Sandhya Yadav
| 15 Jul, 2025
जल महल ज्यादातर शाही समारोहों, पिकनिक और उत्सवों के लिए उपयोग किया जाता था, ना कि प्राथमिक निवास के तौर पर. ऐसे में यहां पर रात में ठहरने की जरूरत कम ही रहती थी.
Published by:
Sandhya Yadav
| 15 Jul, 2025
झील में बने होने की वजह से इसे जयपुर के मुख्य शहर से अलग कर दिया गया, इसी वजह से रात में यहां पर ठहरने की पहुंच भी कम रह गई.
Published by:
Sandhya Yadav
| 15 Jul, 2025
निवर्तमान रीति रिवाज और प्रथाओं के आधार पर यह निर्धारित किया गया कि शाही परिवार और राजा अपने मुख्य निवास स्थान सिटी पैलेस में रहेंगे, जिससे की गोपनीयता और सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके.
Published by:
Sandhya Yadav
| 15 Jul, 2025
जल महल का सही उपयोग गर्मी के दिनों में किया जाता था. जब भीषण गर्मी पड़ती थी तो उस समय गर्मी से बचने के लिए यह एक बेहतरीन स्थल था. साल भर ठहरने के लिए इसे डिजाइन नहीं किया गया था.