राजस्थान में बहने वाली वो नदी जो कभी नहीं देती दिखाई, पल भर में हो जाती है गायब

Apr 25, 2025, 01:35 PM IST

Aman Singh

आज हम आपको एक ऐसे नदी के बारे में बताएंगे जो जमीन के अंदर से बहती है. आपको आश्चर्यच जरूर होगा, लेकिन ये सच है

इस नदी का उल्लेख भारतीय पुराणों, वेदों और विज्ञान तीनों जगह मिलता है और ये धरती के ऊपर अचानक से दिखती है और पल भर में ही गायब हो जाती है.

ऋग्वेद में इस नदी को अन्नवती तथा उदकवती के रूप में वर्णित है. इस नदी के धरती के अंदर बहने के कारण इसे लुप्त नदी कहा जाता है.

इस नदी को हम देख नहीं सकते हैं, फिर भी इसका अस्तित्व रेखांकित है. इस नदी को गंगा और यमुना के समान पवित्र मानी गई है. ये सरस्वती नदी है.

हाल ही में उपग्रह से मिले तस्वीरों और भूवैज्ञानिक शोध से पता चला है कि सरस्वती नदी अभी भी कुछ क्षेत्रों में भूमिगत होकर बहती है.

राजस्थान, हरियाणा और पंजाब के कुछ हिस्सों में इस नदी के लुप्त प्रवाह के सबूत मिले हैं.

इसका मतलब ये है कि सरस्वती नदी आज भी अस्तित्व में है, लेकिन यह जमीन में छिपी हुई है. नज़रों से दूर इस नदी को "गुप्त नदी" भी कहा जाता है.

यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं पर आधारित है. Zee Rajasthan इसकी पुष्टि नहीं करता है.

VIEW ALL