जयपुर का हॉट Tourist Place बनेगा... नए रंग में रंगेगा राजस्थान का ये बांध

Apr 11, 2025, 04:29 PM IST

Aman Singh

रामगढ़ बांध जयपुर में बाणगंगा नदी पर एक ऐतिहासिक बांध है, जो रियासत काल में 1903 में बनकर तैयार हुआ था.

यह बांध जयपुर को पानी की आपूर्ति करता था और अपने आसपास के इलाकों के लिए एक महत्वपूर्ण जल स्रोत था. 

सभी जाति और धर्म के लोगों को इस योजना का लाभ मिलेगा. आय सीमा की कोई बाध्यता नहीं है.

बांध का क्षेत्रफल लगभग 16 किलोमीटर है और इसकी भराव क्षमता 75.04 मिलियन क्यूबिक मीटर है. 

1931 से 2005 तक रामगढ़ बांध से जयपुर को पाईपलाइन के माध्यम से पानी की आपूर्ति की जाती थी. 2005 में बांध सूख गया और अब इसके पुनर्वास का प्रयास किया जा रहा है. 

शुरुआती 6 किस्तें माता-पिता या अभिभावक के और अंतिम 7 वीं किस्त बेटी के बैंक खाते में जाएगी.

 बांध के आसपास का क्षेत्र बेहद खूबसूरत है, जिसमें हरे-भरे पहाड़ और शांत पानी शामिल हैं. 

बांध के सौंदर्यीकरण से यह जयपुर का एक नया टूरिस्ट डेस्टिनेशन बन जाएगा, जिससे पर्यटकों को यहां आने का मौका मिलेगा. 

बांध के आसपास के क्षेत्र में विभिन्न प्रकार के पौधे और जानवरों का आवास है, जिससे यह एक महत्वपूर्ण वन्यजीव क्षेत्र भी बन गया है. 

VIEW ALL