घूमने के लिहाज से राजस्थान बेहद ही शानदार जगह है. यहां पर शाही किले, आलीशान हवेलियां और खूबसूरत झीलें, खाने के तमाम तरह के लजीज व्यंजन मौजूद हैं, जो कि लोगों को आकर्षित करते हैं.
राजस्थान की ज्वेलरी न केवल भारत मे बल्कि पूरी दुनिया में पॉपुलर है. यहां पर तमाम तरह के पत्थरों के बने कीमती और आकर्षक गहने बिकते हैं, जो कि आपके ज्वेलरी क्लेक्शन को बेहतरीन बना देंगे.
राजस्थान की चित्रकला और पारंपरिक पेंटिग्स काफी मशहूर हैं. कला प्रेमियों के लिए यहां पर फड़ पेंटिग, मिनिएचर पेंटिंग समेत अन्य पारंपरिक पेंटिस मिलती हैं, जो घरों को अलग लुक देती हैं.
घरों की सजावट में चार चांद लगाने के लिए राजस्थानी एथनिक कालीन बेहतरीन ऑप्शन है. इनमें बेहद खूबसूरत डिजाइन होती है. इसकी बारीकियां देख लोग हैरान रह जाते हैं.
कठपुतली राजस्थान की पहचान मानी जाती हैं. रंग-बिरंगे कपड़ों और प्यारे-प्यारे पारंपरिक राजस्थानी स्टाइल में सजी ये कठपुतलियां घरों की डेकोरेशन की शओभा बढ़ा देती हैं. इनमें राजस्थानी संस्कृति साफ झलकती है.
राजस्थानी साड़ियां और बांधनी न केवल भारत बल्कि विदेशों में भी काफी मशहूर हैं. इनपर बेहद ही प्यारे चुनरी छाप प्रिंट होते हैं. राजपूती पोशाक हो या घाघरा-लूगड़ी, यहां की पारंपरिक ड्रेस लोगों का दिल जीत लेती है.
जूते तो आप तमाम डिजाइन के पहनते होंगे पर जब कभी आप किसी फंक्शन में राजस्थानी मोजरी जूते पहनकर जाएंगे तो काफ खास दिखेंगे. एथनिक लुक की ये शोभा बढ़ा देते हैं और काफी आरामदायक भी होते हैं.