राजस्थान के इस मंदिर पर भारत-पाक युद्ध में बरसे थे बम, नहीं हिला एक पत्थर

May 08, 2025, 05:17 PM IST

Intern70

गोल्डन सिटी के नाम से मशहूर जैसलमेर, राजस्थान का एक खूबसूरत शहर है

जहां पर कई आकर्षक किले, महल और मंदिर स्थित हैं, जो पर्यटकों के आकर्षण का केन्द्र बने हुए हैं.

उन्हीं मंदिरों में से यहां का तनोट माता का एक प्राचीन मंदिर भी है.

इस चमत्कारी मंदिर में भारत-पाक युद्ध के दौरान 1965 में पाकिस्तानी सेना ने बम बरसाए गए थे.

देवी का यह चमत्कारी मंदिर पाकिस्तान बार्डर से महज 20 किमी. की दूरी पर जैसलमेर शहर में स्थित है.

इस मंदिर में 1965 में पाकिस्तानी सेना ने लगभग 3000 बम गिराए थे, फिर भी मंदिर का एक पत्थर भी नहीं हिला पाए थे

मान्यता है कि इस मंदिर पर जब बम गिरे थे तो वे फटे ही नही, ऐसा देवी की शक्तियों की वजह से हुआ था.

यहां के स्थानीय लोग इस मंदिर को बम वाली या युद्ध वाली देवी का मंदिर भी कहते हैं.

यहां जाने के लिए आप जैसलमेर शहर से आसानी से बस या टैक्सी से आसानी से पहुंच सकते हैं .

VIEW ALL