राजस्थान में इस जगह होता है लेजर वाटर शो, दुनिया भर से देखने के लिए आते हैं लोग!

May 03, 2025, 11:04 AM IST

intern107

राजस्थान के 41 जिलों में से सबसे बड़ा जिला जैसलमेर है. 

यहां के इतिहास और संस्कृति देखने के लिए पूरी दुनिया से लोग आते हैं.

यहां पर आप हवेली और किलों के साथ कई शानदार जगहों का लुत्फ उठा सकते हैं.

लेकिन यहां की सबसे खास बात रेगिस्तान के बीचों बीच गड़ीसर झील का होना है.

यह एक मानव निर्मित झील है. इसका निर्माण जैसलमेर के राजा रावल जैसल के आदेश पर 14वीं शताब्दी में किया गया था.

यहां पर आप जैसलमेर की कहानी, किले पर हमले, बहादुर राजपूतों के बलिदान की कहानी लेजर वाटर शो के जरिए देख सकते हैं.

यह शो शाम को 7 बजे शुरू होता है. जोकि आधा घंटा चलता है. शो के टिकट की कीमत 75 रुपये और 150 रुपये है.

इसके साथ ही आप यहां पर बोटिंग का मजा ले सकते हैं. जोकि सुबह 10 बजे से शाम 7 बजे तक होती है.

बोटिंग करने के लिए टिकट आपको 100 रुपये से लेकर 400 रुपये तक के मिलेंगे.

VIEW ALL