राजस्थान के इस शहर को कहते हैं स्वर्ण नगरी, घूमने के लिए दूर-दूर से आते हैं लोग

Published by: Zee Team | 03 May, 2025

राजस्थान में घूमने के लिए ऐतिहासिक शहरों और गौरवशाली किलों की भरमार है.

Published by: Zee Team | 03 May, 2025

यहां आने वाले पर्यटक जयपुर से लेकर जोधपुर के पर्यटन स्थलों के दीवाने हैं.

Published by: Zee Team | 03 May, 2025

लेकिन राजस्थान के स्वर्ण नगरी के नाम से मशहूर जैसलमेर इन सभी शहरों में अलग दिखाई देता है.

Published by: Zee Team | 03 May, 2025

दरअसल यहां के किले और भवन पीले बलुआ पत्थर से बने हैं. जोकि धूप में सोने की तरह चमकते हैं.

Published by: Zee Team | 03 May, 2025

यहां पर्यटकों को जैसलमेर किला (सोनार किला) देखने को मिलेगा. यहां से डूबता हुआ सूरज देखना बेहद ही रोमांचकारी होता है.

Published by: Zee Team | 03 May, 2025

इसके साथ ही जिले में आप 19वीं सदी में निर्मित नथमल जी की हवेली देखने के लिए जा सकते हैं. यह अपनी वास्तुकला के लिए फेमस है.

Published by: Zee Team | 03 May, 2025

प्रकृति प्रेमी यहां पर डेजर्ट नेशनल पार्क जा सकते हैं. जहां पर सभी लोग डेजर्ट सफारी का आनंद उठा सकते हैं.

Published by: Zee Team | 03 May, 2025

आप ऊंट की सवारी लेने के लिए यहां के सम के रेत के टीले पर भी जा सकते हैं. पर्यटकों में यह काफी लोकप्रिय जगह है.

Published by: Zee Team | 03 May, 2025

यहां आप अपने परिवार और दोस्तों के साथ आकर कुछ शानदार पल एक साथ बिता सकते हैं.

Published by: Zee Team | 03 May, 2025

VIEW ALL

Next Webstory