ये हैं जैसलमेर की बेस्ट जगह, कर सकते हैं अपने बकेट लिस्ट में शामिल

May 13, 2025, 11:59 AM IST

Arti

गोल्डन सिटी के नाम से मशहूर राजस्थान का यह शहर किसी अपने आकर्षक महलों और हवेलियों के लिए मशहूर है.

जिस वजह से यह हर एक देशी और विदेशी आने वाले पर्यटकों के आकर्षण का केन्द्र बना हुआ है.

अमर सागर लेक यह आकर्षक लेक जैसलमेर शहर से 7 किमी. की दूरी पर अमर सिंह पैलेस के पास में स्थित है. यह एक शांत और मनमोहक जगह है, यहां से आप शाम के समय जैसलमेर का सबसे खूबसूरत सूर्यस्त देख सकतें हैं.

देवी का यह मंदिर जैसलमेर शहर से 120 किमी. की दूरी पर स्थित है. कहा जाता है कि इस मंदिर पर 1965 के भारत पाकिस्तान युद्ध के दौरान इस पर भारी गोलाबारी और हमले हुए थे.

तनोत माता मंदिर 

इस आकर्षक हवेली का निर्माण गुमान चंद पटवा ने 1805 में करवाई थी. यह आकर्षक हवेली कभी जैसलमेर की सबसे आकर्षक हवेलियों में से एक थी, जो आज अपनी भव्यता को खो चुकी है.  

पटवों की हवेली

इस झील का निर्माण 13वीं सदी के आस-पास राजा रावल सिंह ने करवाया था. जो शहर के दक्षिण में स्थित है, बारिस के मौसम में यहां का दृश्य काफी सुहावना होता है.

गाड़ीसर झील

यह थार मरुस्थल के त्रिकुटा पर्वत पर स्थित एक आकर्षक ऐतिहासिक किला है. पीले बलुआ पत्थर से बना यह किला पर्यटकों के आकर्षण का केन्द्र बना हुआ है. 

जैसलमेर किला 

अगर आप भी जैसलमेर शहर जा रहे हैं तो इन जगहों की एक बार सैर करने जरूर जाएं.

यहां जाने के लिए आप जैसलमेर शहर से आसानी से बस या टैक्सी से पहुंच सकते हैं.

VIEW ALL