जब हुआ पाकिस्तान का जैसलमेर पर ड्रोन अटैक, आसमान में दिखा कुछ ऐसा

May 09, 2025, 02:41 PM IST

Intern70

भारत-पाकिस्तान के बढ़ते टेंशन के बीच पाकिस्तान ने कल रात जम्मू एयरपोर्ट और जैसलमेर पर ड्रोन से नाकाम हमला कर दिया.

जिसके बाद राजस्थान बार्डर के आस-पास के जिला में सुरक्षा को लेकर हाई अलर्ट जारी कर दिया गया.

साथ ही बार्डर के पास वाले जिलों में सुरक्षा  को ध्यान मेें रखते हुए ब्लैकआउट करने का आदेश दे दिया.

ब्लैकआउट होने के बाद जैसलमेर शहर के आसमानों में घना अंधेरा छाया रहा.

जिससे कि दुश्मनों के इन हरकतों पर नजर रखी जा सके और सुरक्षा को लेकर कोई चूक न हो सके.

बता दें कि देर रात पाकिस्तान जैसलमेर में ड्रोन से नाकाम हमला किया.

जिसके बाद भारतीय सेना ने पूरी तैयारी के साथ पाकिस्तानी ड्रोन को मार गिराया.

लोगों ने घरों में रहकर दुश्मन देश से हो रहे एयर स्ट्राइक की वजह से ब्लैकआउट का पूरी तरह से सहयोग किया.

पुलिस प्रशासन और सुरक्षा की तमाम एजेंसियों नें लोगों को घरों में सुरक्षित और सतर्क रहने की सलाह दी.

VIEW ALL