खुहड़ी के रेतीले धोरों पर CM भजनलाल शर्मा ने किया योग, दिया फिट रहने का संदेश

Jun 21, 2025, 12:32 PM IST

Arti Patel

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का राज्य स्तरीय मुख्य कार्यक्रम आज जैसलमेर के खुहड़ी में, रेतीले धोरों की पर आयोजित किया गया.

CM भजनलाल शर्मा जैसलमेर दौरे के दूसरे दिन विशेष रूप से हेलीकॉप्टर से खुहड़ी सैंड ड्यून्स पर बने कार्यक्रम स्थल पर पहुंचे.

इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने हजारों लोगों के साथ मिलकर योगा किया.

 मुख्यमंत्री ने स्वयं योग कर, प्रदेश की जनता को योग के माध्यम से फिट और स्वस्थ रहने का संदेश दिया.

इस कार्यक्रम में जैसलमेर विधायक छोटूसिंह भाटी, पोकरण विधायक महंत प्रतापपुरी, पूर्व सांसद मानवेंद्र सिंह जसोल सहित भाजपा के पदाधिकारी, जिला प्रशासन के अधिकारी और हजारों की संख्या में आम लोग साक्षी बने.

बड़ी संख्या में लोगों ने एक साथ योग कर सामूहिक शक्ति और योग के प्रति अपनी प्रतिबद्धता का प्रदर्शन किया.

योग सत्र के बाद, प्रतिभागियों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का देश के नाम संबोधन भी लाइव सुना.

जैसलमेर जैसे पर्यटन स्थल पर इस तरह के राज्य स्तरीय कार्यक्रम के आयोजन से स्थानीय पर्यटन को भी बढ़ावा मिलेगा .

राजस्थान के ग्रामीण और दूर - दराज इलाकों में इस आयोजन के आम जनता के बीच स्वास्थ्य और योग के प्रति जागरूकता बढ़ाने में मदद मिलेगी.

VIEW ALL