जैसलमेर की ये हवेली घूमने के लिए है बेहतरीन, भव्यता ऐसा की आप रह जाएंगे दंग..

Jul 04, 2025, 06:04 PM IST

Arti Patel

जैसलमेर, जिसे 'गोल्डन सिटी' के नाम से जाना जाता है, अपनी भव्य हवेलियों के लिए भी प्रसिद्ध है.

उन्हीं में से एक है नथमल की हवेली है, जो अपनी अनूठी नक्काशी से  पर्यटकों को मंत्रमुग्ध कर देती है. 

 इस हवेली का निर्माण दो भाइयों (हाथी और लालू) द्वारा किया गया था, जिन्होंने एक ही समय में अलग-अलग सिरों से काम शुरू किया.

 हवेली की बाहरी दीवारें घोड़ों, हाथियों, पक्षियों, फूलों की जटिल नक्काशी से सजी हैं.

इसके प्रवेश द्वार पर पत्थर से बने दो विशाल हाथियों की मूर्तियां हैं.

यह हवेली भी पीले बलुआ पत्थर से बनी है, जो सूर्य की रोशनी में सुनहरा चमकता है.

हवेली में खूबसूरत झरोखे हैं, जो बारीक जालीदार से नक्कासी से सजे हैं, जो हवादार होने के साथ-साथ सौंदर्य भी बढ़ाते हैं.

नथमल की हवेली जैसलमेर की समृद्ध कला और स्थापत्य  का एक चमकदार उदाहरण है, जो हर पर्यटकों को प्रभावित करती है.

VIEW ALL