पाकिस्तान से कुछ किमी दूर रामदेवरा, सीढ़ीदार कुएं में मिलता है पवित्र जल

Apr 25, 2025, 12:58 PM IST

pragati pant

राजस्थान में कई लोक देवता है, जिनमें से एक हैं अवतारी पुरुष बाबा रामदेव. जिन्हे हमेशा से गरीबों को रक्षक माना गया है.

समाज में समानता और भक्ति का संदेश देने वाले रामदेवरा बाबा के दर्शन को दूर दूर से लोग आते हैं.

जैसलमेर में पाकिस्तान से कुछ ही दूरी पर स्थित रामदेवरा में सीढ़ीदार कुआं है, जिसकी अपनी मान्यता है.

इस कुएं को परचा बावड़ी कहा जाता है, जहां के पानी में इलाज की ताकत है ऐसा माना जाता है.

स्थानीय लोग और मंदिर में आस्था रखने वाले भक्त इस कुएं के दर्शन कर नहीं जाते हैं.

परचा बावड़ी के जल को मीठा और गंगा के समान शुद्ध माना जाता है जिसे हर भक्त पाना चाहता है.

रामदेवरा आने वाले भक्त इस जल से असाध्य रोगों के ठीक होने का दावा करते हैं. .   

डिस्क्लेमर- ये लेख सामान्य जानकारी और स्थानीय मान्यता पर आधारित है जिसकी ज़ी मीडिया पुष्टि नहीं करता है

VIEW ALL