बिना पंखे-एसी के राजस्थान का ये स्कूल गर्मी देता है ठंडी का एहसास

Apr 24, 2025, 07:31 PM IST

Aman Singh

जैसलमेर का अनोखा स्कूल कनोई गांव में स्थित यह स्कूल अपने संसद भवन जैसे डिजाइन के कारण चर्चा में है.

इसकी एक और खासियत है कि यहां तपती गर्मी में भी सर्दी का अहसास होता है.

रेगिस्तानी जलवायु को ध्यान में रखकर इसकी जालीदार दीवारें और हवादार छत बनाई गई हैं.

विद्यालय की इमारत अंडाकार आकार में बनी है, जो इसे अनूठा बनाती है.

रेत के बीच एक नायाब उदाहरण तपते रेगिस्तान में यह स्कूल वास्तुकला का बेजोड़ नमूना पेश करता है.

लड़कियों के लिए विशेष व्यवस्था विद्यालय में गरीब लड़कियों को अच्छी और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देने की व्यवस्था की गई है.

इस स्कूल का नाम जैसलमेर के राजपरिवार की रत्नावती भाटी के नाम पर रखा गया है.

राजकुमारी रत्नावती बालिका विद्यालय 

इस स्कूल में बिजली की जरूरत नहीं पड़ती, क्योंकि यह सौर ऊर्जा से संचालित होता है.

यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं पर आधारित है. Zee Rajasthan इसकी पुष्टि नहीं करता है.

VIEW ALL