सोने की तरह चमकता है राजस्थान का ये किला, जाने ऐसा क्यों..

Jun 25, 2025, 01:41 PM IST

Arti Patel

राजस्थान के थार रेगिस्तान के बीच में स्थित जैसलमेर किला एक ऐतिहासिक स्मारक है.

यह किला सिर्फ ऐतिहासिक स्मारक नहीं, बल्कि एक जीवंत शहर है जो सदियों से  इतिहास को अपनी दीवारों में समेटे हुए है.

 इसे अक्सर 'सोनार किला' के नाम से जाना जाता है, क्योंकि यह पीले बलुआ पत्थरों से बना है.

इसकी सबसे बड़ी खासियत यह है कि ये किला सूर्यास्त और सूर्योदय के समय सूरज की रोशनी में सोने की तरह चमकता है. 

किले के भीतर की संकरी और घुमावदार गलियां हैं जो आपको एक अलग ही दुनिया में ले जाती हैं, जहां हर मोड़ पर एक नई कहानी देखने को मिलती है.

इतिहास में यह किला कई युद्धों का साक्षी रहा है और इसकी मजबूत दीवारें और विशाल बुर्ज इसे अभेद्य बनाते थे.

किले के अंदर सात जैन मंदिरों का एक समूह है, जो अपनी सुंदर मूर्तियों और जटिल नक्काशी के लिए जाने जाते हैं. ये मंदिर जैन धर्म और कला जुड़े हैं.

यह किला जैसलमेर शहर की शान है और यह थार रेगिस्तान में एक नखलिस्तान जैसा प्रतीत होता है, जो इसकी भव्यता को और बढ़ा देता है.

अपनी अनूठी नक्काशी और ऐतिहासिक महत्व के कारण इसे यूनेस्को विश्व धरोहर स्थल का दर्जा प्राप्त है.

VIEW ALL