क्या आप जानते हैं इस शहर को कहा जाता है रेगिस्तान का गुलाब ?

Jul 04, 2025, 04:52 PM IST

Arti Patel

राजस्थान भारत का एक ऐसा शहर है जो दुनियाभर में अपनी पारंपरिक संस्कृति, इतिहास, भव्य महलों और किलों के लिए मशहूर है.

जिस वजह से यहां के हर शहर को अलग-अलग नामों से जाना जाता है, उन्हीं में से एक ऐसा शहर भी है जिसे रेगिस्तान का गुलाब का गुलाब के नाम से भी जाना जाता है.

आइए जानते हैं उस शहर के बारे में,  राजस्थान का वो शहर गोल्डन सिटी जैसलमेर है.

यह शहर विशाल थार रेगिस्तान के बीच में स्थित है, जो इसकी एक अनोखी विशेषता है.

 जैसलमेर किले को 'सोनार किला' भी कहा जाता है और यह दुनिया के कुछ गिने-चुने  किलों में से एक है

जैसलमेर किले

यहां पटवों की हवेली, सालिम सिंह की हवेली और नथमल की हवेली जैसी कई भव्य हवेलियां हैं, जिनकी बारीक नक्काशी लोगों को मंत्रमुग्ध कर देते हैं.

शहर के आसपास सम, खाबा और कुलधरा जैसे प्रसिद्ध रेत के टीले (धोरे) हैं, जहां सूर्यास्त और ऊंट सफारी का अनुभव अद्भुत होता है.

रेत के टीलें

रेगिस्तान में सूर्योदय और सूर्यास्त के नज़ारे बेहद मनोरम होते हैं, जब सूरज की किरणें रेत के टीलों पर पड़ती हैं और उन्हें सुनहरा कर देती हैं.

सूर्योदय-सूर्यास्त के नजारे

यह शहर डेजर्ट सफारी, कैंपिंग जैसे रोमांचक रेगिस्तानी अनुभवों के लिए भी प्रसिद्ध है, जो इसे 'रेगिस्तान का गुलाब' बनाते हैं.

रोमांचक अनुभव

VIEW ALL