राजस्थान में है बिना किसी नींव का किला, देखने के लिए दूर-दूर से आते हैं सैलानी!

May 25, 2025, 05:28 PM IST

Sagar

राजस्थान में घूमने के लिए एक से बढ़कर एक कई शानदार किले हैं. जहां हर साल लाखों की संख्या में पर्यटक आते हैं.

लेकिन क्या आप जानते हैं कि राजस्थान में एक ऐसा अनोखा किला भी है, जोकि बिना किसी नींव की मदद से बना हुआ है.

जी हां हम बात कर रहे हैं राजस्थान के झालावाड़ जिले में स्थित गागरोन के किले के बारे में.

गागरोन का किला पूरे उत्तर भारत में इकलौता ऐसा किला है. जिसकी कोई भी नींव नहीं है.

यहां तक कि सबसे खास बात यह है कि यह किला भारत का एकमात्र ऐसा किला भी है जो हर तरफ से पानी से घिरा हुआ है. 

इस किले को 12वीं शताब्दी में राजा बीसलदेव द्वारा बनवाया गया था. 

इस किले में 14 युद्ध हुए हुए हैं. यहां तक कि इस किले प्रांगण में दो बार जौहर भी हुआ है.

यह किला झालावाड़ जिला मुख्यालय से केवल 8.2 किलोमीटर दूर है. 

यहां पहुंचने के लिए आप अपनी कार के साथ-साथ टैक्सी और बस का भी इस्तेमाल कर सकते हैं.

VIEW ALL