क्या आप जानते हैं कि राजस्थान का यह फेमस स्मारक है एक श्मशान घाट?

Published by: Zee Team | 05 May, 2025

राजस्थान में घूमने आने वाले पर्यटक यहां की खूबसूरती और संस्कृति को देखकर चकित रह जाते हैं.

Published by: Zee Team | 05 May, 2025

यहां पर देखने के लिए पर्यटकों के पास बहुत ज्यादा ऑप्शन हैं. जिनमें आलीशान किले और भव्य महल हैं.

Published by: Zee Team | 05 May, 2025

लेकिन क्या आप जानते हैं कि जोधपुर में स्थित एक स्मारक असल में एक श्मशान घाट है.

Published by: Zee Team | 05 May, 2025

जी हां हम बात कर रहे हैं जोधपुर में स्थित जसवंत थड़ा की. जोकि मेहरानगढ़ किले के निकट बना हुआ है.

Published by: Zee Team | 05 May, 2025

इसका निर्माण 1899 में महाराजा सरदार सिंह ने अपने पिता महाराजा जसवंत सिंह द्वितीय के सम्मान में कराया था.

Published by: Zee Team | 05 May, 2025

सफेद संगमरमर से बना हुआ यह स्मारक अपनी वास्तुकला, जटिल नक्काशी और आसपास के उद्यानों के लिए फेमस है.

Published by: Zee Team | 05 May, 2025

सफेद संगमरमर से बने होने के कारण इसको राजस्थान का ताजमहल भी कहा जाता है.

Published by: Zee Team | 05 May, 2025

लेकिन असलियत में यह थड़ा जोधपुर के राठौड़ राजवंश का शाही श्मशान स्थल है.

Published by: Zee Team | 05 May, 2025

यहां पर मुख्य रूप से मारवाड़ के राजघराने के सदस्यों का अंतिम संस्कार किया जाता था. महाराजा जसवंत सिंह द्वितीय का अंतिम संस्कार इसी स्थान पर हुआ था.

Published by: Zee Team | 05 May, 2025

VIEW ALL

Next Webstory