भोपालगढ़ में भाई ने भरा 6 लाख 11 हजार का मायरा 

May 01, 2025, 04:30 PM IST

Sneha Aggarwal

जोधपुर के भोपालगढ़ में धर्म बहन का मायरा चर्चा का विषय बना.

रजलाणी गांव में देवासी समाज की धर्म बहन के जाट समाज के धर्म भाई ने मायरा भरा. 

धर्म भाई ने 6 लाख 11 हजार का मायरा भरा.   

नागौर जिले की कड़वासरा की ढाणी के पूर्व सरपंच किसतुरराम कड़वासरा के परिवार मायरा लेकर आया. 

इस दौरान परिवार डीजे पर नाचते-गाते मायरा भरने पहुंचे. 

जाट परिवार सगी बहन की तरह मायरा भरने के लिए सोना-चांदी कपड़े लेकर आया.  

देवासी समाज ने मायरे भरने आए लोगों का भव्य स्वागत किया. 

धर्म बहन के इस मायरे की पूरे क्षेत्र में चर्चा हो रही है. 

मायरा एक रुपये से लेकर करोड़ों तक हो सकता है. 

राजस्थान में मायरा बहन के बच्चों की शादी में मामा या भाई भरता है. 

VIEW ALL