नागौर से 144 KM दूर ये शहर दोस्तों के साथ वीकेंड ट्रिप के लिए है बेस्ट!

May 04, 2025, 05:13 PM IST

intern107

राजस्थान में घूमने के लिए पर्यटकों को कई ऐतिहासिक शहर हैं.

ऐसा ही एक शानदार और खूबसूरत शहर जोधपुर है. इसे ब्लू सिटी के नाम से भी जाना जाता है.

नागौर से जोधपुर जाने के लिए आप अपनी निजी कार के साथ टैक्सी का भी इस्तेमाल कर सकते हैं.

राजस्थान का दूसरा सबसे बड़े शहर में आप मेहरानगढ़ किला देखने के लिए जा सकते हैं.

आपको बता दें कि किले की ऊंचाई कुतुब मिनार से भी ज्यादा है. किले के परिसर में चामुंडा देवी का मंदिर भी है.

इसके साथ ही आप यहां पर तूरजी की बावड़ी देखने जा सकते हैं. इसका निर्माण 18वीं शताब्दी में किया गया था.

जोधपुर में आप उम्मेद भवन पैलेस संग्रहालय देख सकते हैं. यहां पर एक कार संग्रहालय भी है.

प्रकृति से प्यार करने वाले लोग जोधपुर के मंडोर गार्डन देखने के लिए जा सकते हैं.

एडवेंचर का शौक रखने वालों के लिए भी यहां पर एक फ्लाइंग फॉक्स नाम की शानदार जगह है. जोकि एक साहसिक एक्टिविटी केंद्र है.

VIEW ALL