जोधपुर की ये बेहतरीन जगहें नहीं घूमी तो समझो बहुत कुछ कर दिया मिस!

Jul 07, 2025, 01:48 PM IST

Arti Patel

अगर आप भी घूमने-फिरने के शौकीन है और किसी बेहतरीन जगह की तालाश में हैं तो जोधपुर शहर आपके लिए बेस्ट हो सकता है.

राजस्थान का "ब्लू सिटी" कहे जाने वाला जोधपुर अपने भव्य किलों, महलों, और रंग-बिरंगे बाज़ारों के लिए जाना जाता है.

जोधपुर में घूमने के लिए ऐसी कई जगहें हैं जो हर पर्यटक को अपनी ओर खींच लेती हैं.

जोधपुर का यह सबसे प्रसिद्ध और 400 फुट ऊंची पहाड़ी पर स्थित किला है. किले के ऊपर से पूरे नीले शहर का मनमोहक दृश्य देखने लायक है.

मेहरानगढ़ किला

मेहरानगढ़ किले के पास ही स्थित यह सफेद संगमरमर का भव्य स्मारक है, जिसे 'मारवाड़ का ताजमहल' भी कहा जाता है.

जसवंत थड़ा

यह 20वीं शताब्दी में निर्मित एक शानदार शाही महल है. इसका एक हिस्सा लक्जरी होटल है.

उम्मेद भवन पैलेस

 जोधपुर में स्थित घंटाघर के आसपास का सरदार मार्केट है. यहां से आप स्थानीय हस्तशिल्प, मसाले, कपड़े और जूतियां खरीद सकते हैं.

सरदार मार्केट

यह उद्यान प्राचीन मंदिरों, छतरियों (स्मारक), और सुंदर भित्तिचित्रों के लिए प्रसिद्ध है.

मंडोर गार्डन

यह 18वीं शताब्दी की एक ऐतिहासिक बावड़ी है जिसे रानी तूरजी ने बनवाया था. जो एक बेहतरीन फोटोग्राफी स्पॉट है.

तूरजी का झालरा

VIEW ALL