सदियों पुराना बना राजस्थान का ये शाही बाग, नजारे ऐसे कि नहीं करेगा लौटने का मन

Jun 20, 2025, 01:28 PM IST

Arti Patel

जोधपुर में स्थित राय का बाग एक ऐतिहासिक और बेहद खूबसूरत उद्यान है.

 यह न केवल अपनी सुंदरता के लिए प्रसिद्ध है, बल्कि इसका धार्मिक और ऐतिहासिक महत्व भी है.

इस खूबसूरत बाग का निर्माण 18वीं शताब्दी में जोधपुर के महाराजा जसवंत सिंह द्वितीय ने करवाया था.

कहा जाता है इस बाग को विशेष रूप से महाराजा की रानी के लिए बनवाया गया था ताकि वे यहां प्रकृति का आनंद ले सकें.

शहर की भीड़-भाड़ से दूर यह बाग अपनी हरी-भरी हरियाली, सुंदर पेड़ों, फूलों और शांत वातावरण के लिए जाना जाता है.

यह स्थानीय लोगों और पर्यटकों के लिए सुबह या शाम की शांत सैर के लिए एक बेस्ट जगह है.

बाग की हरियाली और संरचनाएं जोधपुर के शाही इतिहास और विरासत की झलक पेश करती हैं.

अपनी प्राकृतिक सुंदरता और ऐतिहासिकता  के कारण, यह फोटोग्राफी के शौकीनों के लिए एक बेहतरीन स्थान है.

VIEW ALL