क्या आप जानते हैं भारत का पांचवां सबसे बड़ा जिला कौन सा है? जानें इसका इतिहास..

Jun 28, 2025, 05:45 PM IST

Arti Patel

राजस्थान भारत का एक खूबसूरत राज्य है जो अपनी समृद्ध संस्कृति और इतिहास के लिए जाना जाता हैं.

लेकिन क्या आप जानते हैं?राजस्थान के उस जिले के बारे में जो भारत का पांचवां सबसे बड़ा जिला है. 

भारत का पांचवां सबसे बड़ा जिला राजस्थान का बाड़मेर है, जो अपनी विशाल भौगोलिक स्थिति और थार रेगिस्तान के लिए जाना जाता है.

बाड़मेर का क्षेत्रफल लगभग 28,387 वर्ग किलोमीटर है, जो इसे भारत के सबसे बड़े जिलों में से एक बनाता है.

यह क्षेत्रफल के हिसाब से राजस्थान का तीसरा सबसे बड़ा जिला है, जैसलमेर और बीकानेर के बाद.

 बाड़मेर जिला थार रेगिस्तान के पश्चिमी भाग में स्थित है, इसलिए यहां रेतीले टीले पाए जाते हैं.

यहां की संस्कृति पर रेगिस्तान का गहरा प्रभाव दिखता है. लोक संगीत, नृत्य और पारंपरिक वेशभूषा यहां की पहचान है.

बाड़मेर अपनी विशालता, रेगिस्तानी भूमि, लोक संस्कृति के लिए जाना जाता है.

VIEW ALL