जोधपुर को ब्लू सिटी क्यों कहा जाता है ? जानिए इसके पीछे की कहानी

May 21, 2025, 11:14 AM IST

Arti

जोधपुर राजस्थान के पश्चिमी भाग में स्थित एक खूबसूरत शहर है. 

जो दुनियाभर में ब्लू सिटी के नाम से मशहूर है. लेकिन क्या आप जानते हैं कि ऐसा क्यों है ?

मेहरानगढ़ के किले से नीचे देखने पर आज भी पूरा शहर दूर से नीले रंग की चादर ओढ़े हुए दिखता है. क्योंकि पुराने अधिकांश घर इसी नीले रंग में रंगे हुए हैं.

“ब्लू सिटी” नाम के पीछे कई दिलचस्प कहानियां और कारण छिपे हुए हैं, आइए जानते हैं इसके बारे में-

मान्यता है कि बहुत पुराने समय में ब्राह्मण समुदाय के लोग अपने घरो को नीले रंग से रंगते थे. 

जो ब्राह्मणों की ऊंची सामाजिक स्थिति और पवित्रता का प्रतीक माना जाता था.

बाद में धीरे-धीरे, दूसरे समुदायों के लोगों ने भी अपने घरों को नीले रंग में रंगना शुरू कर दिया.

 क्योंकि नीला रंग सूर्य की तेज से बचाता है और घरों के अंदर का तापमान ठंडा रहता है.

 जो राजस्थान की भीषण गर्मी के लिए एक प्राकृतिक एयर कंडीशनर का काम करता है.

VIEW ALL