खाटू श्याम जी के लिए एकादशी पर 125 किलो चांदी से बना डेढ़ करोड़ का रथ

Sneha Aggarwal
Mar 10, 2025

फाल्गुन एकादशी पर 125 किलो चांदी से रथ बनाया गया.

इस चांदी के रथ की कीमत डेढ़ करोड़ रुपये बताई जा रही है.

सवा क्विंटल वजन का चांदी के रथ पर सवार होकर बाबा श्याम नगर भ्रमण के लिए बारह बजे निकले.

बाबा श्याम नीले घोड़े पर सवार होकर नगर भ्रमण पर निकले.

इस दौरान श्रद्धालुओं पर इत्र फेंका जा रहा है.

एकादशी पर बाबा के दरबार में हाजिरी लगाने के लिए लाखों की संख्या में श्रद्धालु पहुंच रहे हैं.

भक्तों को दर्शन देने सज-धज कर श्याम सरकार निकले.

पहली बार चांदी के रथ पर सवार होकर बाबा श्याम का नगर भ्रमण पर निकले.

एकादशी पर लखदातारी श्याम मनोहारी रूप में दर्शन देने दर से बाहर आए.

नगर भ्रमण के दौरान बरसते फूल और उड़ते लाल, हरे, गुलाबी और केसरिया रंग की गुलाल दिखे.

VIEW ALL