Khatu Shyam Ji: खाटू श्याम जाने वाले श्रद्धालुओं को फ्री में मिलेगा भरपेट खाना !

Pradeep Soni
Mar 06, 2025

सीकर के खाटू श्याम जी का लक्खी मेला परवान है.

देश के कोने-कोने से श्रद्धालु बाबा श्याम के दर्शन के लिए आ रहे हैं.

जयपुर-सीकर हाईवे से होकर पैदल यात्री भी बाबा श्याम के दरबार पर हाजिरी लगाने के लिए पहुंच रहे हैं.

छोटे-छोटे बच्चों को भी ट्रॉली में बैठकर श्रद्धालु बाबा श्याम के दरबार में लेकर आ रहे हैं.

हरमाड़ा से रींगस तक विशेष रूप से पैदल यात्रियों के लिए पथ तैयार किया गया है.

वहीं, चौमू से रींगस तक मार्ग में जगह-जगह भंडारे लगाए गए हैं, जहां श्रद्धालुओं की आत्मीयता से सेवा की जा रही है.

भक्तों की सेवा और सत्कार में श्रद्धालु बढ़-चढ़कर भाग ले रहे हैं.

ऐसे में मेले का धार्मिक और आध्यात्मिक माहौल और अधिक भावनात्मक और उल्लासमय हो गया है.

यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं पर आधारित है. Zee Rajasthan इसकी पुष्टि नहीं करता है.

VIEW ALL