Khatu Shyam Ji Mela: श्याम भक्तों को मंदिर से पहले देनी पड़ रही थाने में हाजिरी..!

Pradeep Soni
Mar 08, 2025

बाबा खाटू श्याम का लक्खी मेला परवान पर है.

वहीं, पैदल यात्री डीजे की धुनों पर नाचते गाते खाटू श्याम पहुंच रहे हैं.

लेकिन उससे पहले उन्हें हाजिरी पुलिस थाने में लगानी पड़ रही है.

दरअसल, पूरा मामला राजधानी जयपुर के चौमू शहर का है.

जयपुर से खाटू श्याम जाने के लिए श्रद्धालुओं का एक समूह डीजे लेकर रवाना हुआ था.

उन्हें चौमूं पुलिस थाने के सामने पुलिस ने रोक दिया और डीजे को जब्त कर लिया.

इसके बाद में श्याम भक्तों में आक्रोश बढ़ गया और पुलिस के खिलाफ जमकर नारेबाजी करने लगे.

वहीं, नाराज श्याम भक्त पुलिस थाने के बाहर बीच सड़क पर धरने पर बैठ गए.

काफी देर तक गहमागहमी का माहौल बना रहा. आखिरकार श्याम भक्तों के सामने पुलिस को झुकना पड़ा और डीजे को छोड़ना पड़ा.

VIEW ALL