चांदी के रथ पर सवार खाटू श्याम जी, रथ को छूने पहुंचे लाखों श्रद्धालु

Sneha Aggarwal
Mar 10, 2025

खाटूश्यामजी में एकादशी पर मुख्य मेला आज यानी 10 मार्च को है. मुख्य मेले पर श्याम के 'द्वारे' आस्था उमड़ रही है.

खाटूश्यामजी में लक्खी मेले का आज सबसे बड़ा दिन है.

एकादशी पर बाबा के दरबार में हाजिरी लगाने के लिए श्रद्धालुओं का रैला.

मुख्य मेले में शामिल होने के लिए भक्तों रात से पहुंचना शुरू हो गया था.

श्याम नगरी में 24 घंटे बाबा श्याम की जय-जयकार हो रही है.

भक्तों के हाथों में ध्वजा, जुबां पर बाबा श्याम के जयकारे हैं.

खाटू आने बाले हर रास्ते पर बाबा के दीवाने दिख रहे हैं.

युवाओं से लेकर बुजुर्ग तक पेट पलायन करते हुए बाबा के दरबार में पहुंच रहे हैं.

आज नगर भ्रमण के लिए श्याम सरकार नीले घोड़े पर सवार होकर निकले.

चांदी के रथ पर सवार खाटू श्याम जी नगर भ्रमण पर निकले. इस दौरान रथ को छूने भक्तों की भारी भीड़ उमड़ी.

VIEW ALL