साल में एक बार इस दिन लौटा जाता है खाटू श्याम जी का 'खजाना'

Sneha Aggarwal
Mar 03, 2025

खाटूश्‍यामजी फाल्‍गुन लक्‍खी मेला राजस्‍थान के सबसे बड़े धार्मिक आयोजनों में से एक माना जाता है.

खाटू श्याम की नगरी में 28 फरवरी 2025 से बाबा का मेला शुरू हो गया है, जो 11 मार्च 2025 तक चलेगा.

इसके बाद खाटू नगरी में 14 मार्च को धूलंडी के दिन बाबा श्याम के साथ होली खेली जाएगी.

खाटू नगरी में धूलंडी परंपरा के अनुसार, भक्त बाबा श्याम के साथ इत्र गुलाल से होली खेलते हैं.

मंदिर पसिर में होली खेलने दौरान बाबा श्याम का 'खजाना' लूटने की भी परंपरा निभाई जाती है.

भक्तों को बाबा श्याम की विशेष फूलडोल आरती के वक्त सिक्के प्रसाद के रूप में मिलते हैं.

सिक्कों को भक्त अपने व्यापार में समृद्धि और खुशहाली के लिए घरों और तिजोरियों में रखते हैं.

धूलंडी के दिन भक्त बाबा श्याम से मिले आशीर्वाद रूपी सिक्कों को अपने साथ ले जाएंगे.

खाटूश्‍यामजी में मिलने वाले सिक्‍के को ही बाबा श्‍याम का खजाना लूटना कहा जाता है.

VIEW ALL