कौन थे खाटू श्याम जी के दो भाई?

Sneha Aggarwal
Mar 06, 2025

खाटू श्याम जी का असली नाम बर्बरीक था.

खाटू श्याम जी घटोत्कच और अहिलावती (नागकन्या) के सबसे बड़े बेटे थे.

बर्बरीक बचपन से ही बहुत वीर योद्धा थे.

बर्बरीक ने भगवान शिव को प्रसन्न कर उनसे तीन अभेद्य बाण लिए थे.

इसी के चलते खाटू श्याम जी को तीन बाण धारी भी कहा जाता है.

बर्बरीक को उनकी मां ने यही सिखाया था कि हमेशा हारने वाले की तरफ से लड़ना.

कलियुग में बर्बरीक की पूजा खाटू श्याम जी के रूप में की जाती है.

कथाओं के अनुसार, भगवान कृष्ण ने ही बर्बरीक को कलियुग में अपने नाम से पूजे जाने का वरदान दिया था.

खाटू श्याम जी के दो भाई थे, जिनका नाम अंजनपर्व और मेघवर्ण था. ये दोनों भाई महाभारत के युद्ध में शामिल हुए थे.

डिस्क्लेमर- ये लेख सामान्य जानकारी और लोगों द्वारा बताई गई कहानियों पर आधारित है, इसकी ज़ी मीडिया पुष्टि नहीं करता है.

VIEW ALL