ये है बूंदी का पहाड़ी किला, खूबसूरती ऐसी कि मोह लेगी मन

Jun 07, 2025, 04:44 PM IST

Arti

तारागढ़ किला राजस्थान के बूंदी  शहर में स्थित एक ऐतिहासिक इमारत है जो ऊंची पहाड़ी पर शान से खड़ा है.

इसका निर्माण 1354 ई. में राजपूत शैली में हुआ था, जो एक बेहद आकर्षक किला है. 

यह किला और इसके महल एक ऊंची पहाड़ी पर बने हैं, जिससे पूरे बूंदी शहर का शानदार नज़ारा दिखता है.

इसकी असली खूबसूरती किले के अंदर बने महल, मंदिर , बड़े-बड़े स्तंभों और आकर्षक छतरियां हैं.

महल के अंदर की छतें हाथी और कमल के आकार में सजी हुई हैं,जो इसे बहुत खास बनाती हैं.

अपनी ऊंचाई और मजबूत बनावट के कारण, यह किला सदियों तक बूंदी के शासकों के लिए एक अभेद्य सुरक्षा कवच रहा है.

यहां के शीर्श मंडप बारीक नक्काशी और सुंदर कलाकृतियों से सजे हैं, जो किले की कलात्मक समृद्धि को बढ़ाते हैं.

किले के भीतर घूमने पर आपको बूंदी के राजाओं और रानियों के शाही जीवन की झलक देखने को मिलती है.

यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं पर आधारित है. Zee Rajasthan इसकी पुष्टि नहीं करता है.

VIEW ALL