कोटा का ये अनोखा मंदिर, जहां बने कुंड के पानी को खेतों में डालने से फसल में नहीं लगते कीड़े

Jun 10, 2025, 06:42 PM IST

Arti

कोटा से थोड़ी दूर स्थित दाढ़ देवी मंदिर, कोटा के पूर्व शाही परिवार की कुलदेवी को समर्पित एक बहुत ही प्राचीन और पूजनीय स्थल है.

यह कोटा शहर से लगभग 15 किमी. की दूरी पर स्थित है, जिससे यहां पहुंचना काफी आसान है.

दाढ़ देवी मंदिर बहुत प्राचीन है और यहां के स्थानीय लोगों और भक्तों के लिए गहरी आस्था का केंद्र है.

इस मंदिर की मान्यता है कि यहां पर श्रद्धालुएं री मुराद पूरी होने पर देवी को चोला चढ़ाया जाता है.

 मान्यता है कि यहां के कुंड का पानी खेतों में डालने से फसलों के कीड़े मर जाते हैं.

 हर साल चैत्र नवरात्रों के दौरान यहां 9 दिनों का एक भव्य मेला लगता है, जिसमें दूर-दूर से श्रद्धालु दर्शन करने आते हैं.

मेले के दौरान और सामान्य दिनों में भी यहां बड़ी संख्या में भक्त अपनी मनोकामनाएं लेकर आते हैं.

ऐसी मान्यता है कि यहां सच्चे मन से की गई प्रार्थनाएं और मन्नतें पूरी होती हैं, जिससे भक्तों का विश्वास और बढ़ता है.

यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं पर आधारित है. Zee Rajasthan इसकी पुष्टि नहीं करता है.

VIEW ALL