दर्शन करने के लिए बेस्ट है कोटा का ये दिव्य मंदिर, यहां लगती है श्रद्धालुओं की कतार

Jun 20, 2025, 02:14 PM IST

Arti Patel

राजस्थान के कोटा शहर से लगभग 15 किलोमीटर की दूरी पर स्थित दाढ़ देवी मंदिर एक प्राचीन है.

यह मंदिर कोटा के पूर्व शाही परिवार की कुलदेवी को समर्पित है .

कोटा की कुलदेवी

इस प्राचीन मंदिर की स्थापना सदियों पहले हुई थी, जिससे लोगों की गहरी आस्था जुड़ी है.

आस्था

हर साल चैत्र नवरात्रा के दौरान यहां एक भव्य और 9 दिवसीय मेला लगता है, जिसमें दूर-दूर से भक्त देवी के दर्शन और आशीर्वाद लेने आते हैं.

चैत्र नवरात्रा

दाढ़ देवी को शक्ति का स्वरूप माना जाता है, और यह मंदिर भक्तों के लिए अपनी मनोकामनाएं पूरी करने का एक महत्वपूर्ण स्थल है.

शक्ति और भक्ति का केंद्र

मंदिर के आसपास का क्षेत्र अक्सर प्राकृतिक सुंदरता और शांति से घिरा होता है.

प्राकृतिक सुंदरता

यह मंदिर न केवल शाही परिवार के लिए, बल्कि पूरे कोटा और आसपास के  स्थानीय लोगों के लिए भी आस्था का प्रतीक है.

यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं पर आधारित है. Zee Rajasthan इसकी पुष्टि नहीं करता है.

VIEW ALL