सैर-सपाटे के लिए बेहतरीन है कोटा ये खूबसूरत जगह, दोस्तों संग कर सकते हैं एन्जॉय

Jun 20, 2025, 04:32 PM IST

Arti Patel

अगर आप भी घूमने फिरने के शौकीन हैं तो कोटा की ये खूबसूरत जगह आपके लिए बेहतरीन हो सकती है.

आइए जानते हैं इस खूबसूरत जगह के बारे में, जहां पर आप दोस्तों या फैमिली के साथ जाकर एन्जॉय कर सकते हैं.

ये खूबसूरत और शांत किशोर सागर चौपाटी है, जो किशोर सागर झील के तट पर स्थित है.

यहां का मनमोहक और शांत जगह पर्यटकों को  सुकून देता है.

 दोपहर के बाद यहां का माहौल खास तौर पर खुशनुमा हो जाता है, जब लोग सैर-सपाटे और प्रकृति का आनंद लेने के लिए जमा होते हैं.

यहां पर्यटक झील के शांत पानी, आसपास की हरियाली और सूर्यास्त के खूबसूरत नजारे का आनंद ले सकते हैं.

 झील के किनारे होने के कारण यहां खुला और हवादार माहौल रहता है, जो गर्मी की शामों में भी सुकून देता है.

चौपाटी पर विभिन्न प्रकार के चटपटे और जायकेदार व्यंजन उपलब्ध होते हैं, जो खाने के शौकीनों को आकर्षित करते हैं.

 यह परिवार और दोस्तों के साथ शाम बिताने, टहलने और बच्चों के साथ खेलने के लिए एक बेहतरीन जगह है.

VIEW ALL