शांति और सुंदरता का प्रतीक माना जाने वाला राजस्थान का एकमात्र हिल स्टेशन माउंट आबू पूरे भारत मे फेमस है. घने जंगलों में बहती ठंडी हवा और तमाम पुराने मंदिर यहां जाने वालों की हिमाचल की याद दिला देते हैं.
माउंट आबू में तमाम ऐसे पुराने मंदिर है, जिनकी वास्तुकला बेजोड़ है. इनमें दिगंबर जैन मंदिर एक माना जाता है. इस मंदिर के आसपास का प्राकृतिक सौंदर्य पर्यटकों को हिमाचल की याद दिला देता है.
माउंट आबू से करीब 10-12 किलोमीटर दूर स्थित अचलगढ़ हिल स्टेशन की प्राकृतिक सुंदरता लोगों के दिलों में बस जाती है. यहां बहने वाली ठंडी हवाएं हिमाचल जैसा फील देती हैं.
अरावली पर्वत श्रृंखला की सबसे ऊंची चोटी गुरू शिखर से यहां की नजारों की सुंदरता देखते ही बनती है. यहां पर दिल को भाने वाले तमाम आकर्षक दृश्य हैं. ट्रेकिंग के लिए यह शानदार जगह है.
राजस्थान का दूसरा सबसे बड़ा किला कहा जाने वाला कुंभलगढ़ अपने आपमें ही अद्भुत नमूना है. कुंभलगढ़ की प्राकृतिक सुंदरता और पहाड़ी पर्यटकों का मन मोह लेती हैं.
माही नदी पर बना प्राकृतिक बांध चाचा कोटा एक शानदार जगह है. बांसवाड़ा से महज 14 किलोमीटर दूर स्थित इस जगह की जलवायु और हरी-भरी पहाड़ियां लोगों का मन मोह लेती हैं.
चाचा कोटा के खूबसूरत हरे-भरे नजारे देखकर मन खुश हो जाता है. यहां चारों तरफ पानी ही पानी दिखाई देता है. इन्हें देखकर लगता है कि हिमाचल में पहुंच गए हों.