आजकल जिसे देखो, वही चाय की दीवाना है. कुछ लोग तो दिन भर में कई कप चाय पी जाते हैं.
हर किसी को अलग-अलग तरीके से बनाई गई चाय पसंद आती है.
कुछ लोगों को एकदम कड़क और तेज चाय पसंद होती है तो कुछ लोगों को अधिक दूध वाली.
वहीं, क्या आप जानते हैं कि चाय में कितनी उबाल लगाई जाएं कि वह दमदार बने?
अगर आप दूध वाली चाय बना रहे हैं तो आपको उसे 2 से 3 मिनट तक उबालना चाहिए.
ध्यान रखें कि अगर दूध पहले से ही गर्म हो तो चाय केवल 1 से 2 मिनट उबालनी चाहिए.
अगर बगैर दूध के चाय बना रहे हैं तो उसे भी 2 से 3 मिनट तक उबालना चाहिए.
अगर चाय को ज्यादा देर तक उबाला जाता है तो उसके स्वाद में कड़वाहट आ सकती है.
चाय ज्यादा देर तक उबालने से उसका पीएच बदल जाता है और उससे कब्ज-एसिडिटी की समस्या बढ़ सकती है.