राजस्थान के इस शिव मंदिर में लगी हैं 1008 प्रतिमाएं, 28 साल में हुआ है तैयार

Ansh Raj
Feb 24, 2025

निर्माण में 28 साल लगे

इस मंदिर को बनाने में 28 साल का समय लगा और इसमें 400 मजदूरों ने दिन-रात मेहनत की

ओम आकृति

मंदिर की ओम आकृति इसे विशेष बनाती है और लोग इसे ओम मंदिर कहते हैं

135 फीट ऊंचा शिखर

मंदिर का शिखर 135 फीट ऊंचा है, जो इसकी विशालता को दर्शाता है

नागर शैली

मंदिर का निर्माण नागर शैली में किया गया है, जिसमें पत्थर के चबूतरे पर मंदिर का निर्माण किया जाता है

12 ज्योतिर्लिंग

मंदिर में 12 ज्योतिर्लिंग मौजूद हैं, जहां एक साथ भक्त दर्शन कर सकते हैं

1008 प्रतिमाएं

मंदिर में भगवान शिव की 1008 प्रतिमाएं लगी हुई हैं

108 कमरे

मंदिर में 108 कमरे बने हुए हैं, जो इसकी विशालता को दर्शाते हैं

ऋषियों की समाधि

मंदिर के अलावा यहां 7 ऋषियों की समाधि मौजूद है, जो इसकी पावनता को बढ़ाती है

पाली का प्रमुख पर्यटन स्थल

यह मंदिर पाली का प्रमुख पर्यटन स्थल है और यहां हर साल लाखों श्रद्धालु और पर्यटक आते हैं

VIEW ALL