पाली में लाखों का पुल टूटा, ग्रामीणों का प्रशासन पर फूटा गुस्सा

Published by: Arti Patel | 20 Jul, 2025

 पाली जिले के मारवाड़ जंक्शन के पास स्थित पड़ासला खुर्द गांव में लाखों रुपये की लागत से हाल ही में बना एक पुल टूट गया है.

Published by: Arti Patel | 20 Jul, 2025

यह पुल लाखों रुपये की लागत से तैयार किया गया था, लेकिन हाल की बरसात में ही टूट गया, जिससे निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं.

Published by: Arti Patel | 20 Jul, 2025

पुल टूटने से कई गांवों को जोड़ने वाला मार्ग अवरुद्ध हो गया है, जिससे ग्रामीणों का अन्य क्षेत्रों से संपर्क टूट गया है.

Published by: Arti Patel | 20 Jul, 2025

 पुल के टूटने से स्थानीय ग्रामवासियों में जबरदस्त गुस्सा है, जिन्होंने पुल पर पहुंचकर प्रशासन के खिलाफ जमकर विरोध प्रदर्शन किया.

Published by: Arti Patel | 20 Jul, 2025

ग्रामीणों ने बताया कि पुल में पूर्व में भी दरारें आ चुकी थीं, जिसकी सूचना प्रशासन को दी गई थी, लेकिन कोई ध्यान नहीं दिया गया.

Published by: Arti Patel | 20 Jul, 2025

 तेज बरसात और पानी के तेज बहाव को पुल टूटने का कारण बताया जा रहा है, हालांकि ग्रामीण इसे घटिया निर्माण से जोड़ रहे हैं.

Published by: Arti Patel | 20 Jul, 2025

पुल टूटने के कारण रामपुरा, खेरवा और पाली-मारवाड़ जंक्शन जाने वाले सड़क मार्ग पूरी तरह से बंद हो गए हैं, जिससे आवागमन ठप हो गया है.

Published by: Arti Patel | 20 Jul, 2025

 इससे पड़ासला खुर्द गांव का आसपास के अन्य गांवों और मुख्य शहरों से संपर्क टूट गया है, जिससे लोगों को भारी परेशानी हो रही है.

Published by: Arti Patel | 20 Jul, 2025

आक्रोशित ग्रामीणों ने घटिया निर्माण करने वाले ठेकेदार के खिलाफ कठोर कार्रवाई की मांग की है.

Published by: Arti Patel | 20 Jul, 2025

VIEW ALL

Next Webstory