सितंबर में राजस्थान का ये झरना क्यों बन जाता है 'दूधसागर'?

Published by: Arti Patel | 25 Aug, 2025

राजस्थान, जिसे आमतौर पर रेगिस्तानी परिदृश्य के लिए जाना जाता है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि यह अपनी प्राकृतिक सुंदरता से हर किसी को हैरान कर देते हैं.

Published by: Arti Patel | 25 Aug, 2025

इन्हीं में से एक है भील बेरी झरना, जिसे अपनी अनोखी खूबसूरती के कारण 'राजस्थान का दूधसागर' कहा जाता है.

Published by: Arti Patel | 25 Aug, 2025

यह झरना ऊंचाई से गिरते हुए सफेद झाग बनाता है, जो बिल्कुल दूध जैसा दिखता है. मानसून के दौरान जब यह पूरे वेग से बहता है, तो इसकी सफेद धारियां किसी दूध की नदी की तरह लगती हैं.

Published by: Arti Patel | 25 Aug, 2025

यह झरना पाली जिले के सादड़ी और रानी गांव के पास स्थित है. यहां तक पहुंचना थोड़ा मुश्किल है, क्योंकि झरने तक जाने के लिए कोई सीधी सड़क नहीं है, बल्कि आपको प्रकृति की गोद में पैदल चलना पड़ता है.

Published by: Arti Patel | 25 Aug, 2025

झरने तक पहुंचने का रास्ता अपने आप में एक रोमांच है. आपको चट्टानों और पेड़ों के बीच से होते हुए कुछ किलोमीटर तक ट्रेकिंग करनी पड़ती है.

Published by: Arti Patel | 25 Aug, 2025

इस झरने की असली खूबसूरती मानसून के मौसम में ही देखने को मिलती है. जुलाई से सितंबर के महीनों में, जब आसपास बारिश होती है, तो यह झरना अपने पूरे शबाब पर होता है और इसका 'दूधसागर' वाला रूप साफ नजर आता है.

Published by: Arti Patel | 25 Aug, 2025

भील बेरी झरने के पास ही आप जवाई बांध और कुम्भलगढ़ वन्यजीव अभयारण्य जैसे अन्य स्थानों का भी दौरा कर सकते हैं.

Published by: Arti Patel | 25 Aug, 2025

यह क्षेत्र कई तरह के पक्षियों का घर है. झरने के आसपास का शांत माहौल पक्षियों को आकर्षित करता है, जिससे यह पक्षी प्रेमियों और फोटोग्राफरों के लिए एक स्वर्ग बन जाता है.

Published by: Arti Patel | 25 Aug, 2025

भील बेरी झरना उन लोगों के लिए एक शांत और सुंदर पिकनिक स्थल भी है जो अपने परिवार या दोस्तों के साथ कुछ खास समय बिताना चाहते हैं.

Published by: Arti Patel | 25 Aug, 2025

VIEW ALL

Next Webstory