30 साल पहले पैसों के लालच में बने थे ईसाई, अब चर्च को बना डाला मंदिर

Aman Singh
Mar 10, 2025

राजस्थान के बांसवाड़ा जिले से चौंकाने वाली खबर सामने आ रही है. जहां एक गिरजाघर को मंदिर में बदला जा रहा है.

बांसवाड़ा के गांगड़तलाई क्षेत्र के सोडलादूदा गांव में एक गिरजाघर को मंदिर में बदल दिया.

जहां गिरजाघर था अब वहां शुद्धिकरण करके भैरव जी की मूर्ति स्थापित की गई.

लोगों का मानना है कि देश में पहला मामला होगा जब किसी गिरजाघर को मंदिर में बदला जा रहा है.

मिली जानकारी के अनुसार गौतम नाम का एक शख्स 30 साल पहले इसाई धर्म स्वीकार कर लिया था, जिसके बाद वह अपने घर पर ही प्रार्थना करता था.

इसके बाद अपनी जमीन पर ईसाई धर्म के विस्तार के लिए करीब 2 साल पहले गिरजाघर बनवाया था. शख्स गिरजाघर में पादरी का काम करता था.

करीब 2 माह से शख्स का ईसाई धर्म से विश्वास उठने लगा. जिसके बाद गौतम सहित गांव के 30 परिवार वापस हिंदू धर्म में लौट आए.

वहीं अपनी जमीन पर बने गिरजाघर को मंदिर में परिवर्तित कर दिया. इसके लिए रविवार को ढोल नगाड़ों के साथ शोभायात्रा भी निकाली गई.

इस दौरान सिर पर भैरव जी की प्रतिमा उठाकर लोग जय श्री राम के नारे लगाए. गिरजाघर में मंदिर स्थापित कर विधि-विधान से भगवान की भजन संध्या की गई.

VIEW ALL