ये है अजमेर की शाही रोटी, जो मुंह में रखते ही जाती घुल

Sneha Aggarwal
Mar 02, 2025

अजमेर में एक खास किस्म का जायका काफी मशहूर है. ये जायका खास किस्म की रोटी का है.

यह रोटा ड्राइ फ्रूट से फूल लोडेड और देशी घी में डूबाकर बनाई जाती है. ये काफी लोकप्रिय है.

अजमेर आने वाले जायरीन यह रोटी काफी पसंद करते हैं.

इस रोटी का नाम शाही शीरमाल है.

इस रोटी को आटे और मैदा को मिक्स करके बनाई जाती है.

दूध-घी से मिश्रण तैयार करते इसे तंदूर में पकाया जाता है. इसके बाद इलायची और केसर से बनी चाशनी में डुबोया जाता है.

फिर सूखे मेवों में डाला जाता है, जिसमें रोटी पर काजू, बादाम और अखरोट चिपक जाते हैं. ये रोटी मुंह में रखते ही घुल जाती है.

लोगों का कहना है कि ये डिश मुगलों के समय से खाई जा रही है, जिसकी कीमत बीस रुपए से लेकर दो सौ रुपये तक हो सकती है.

रोजे के दौरान इसे खाने से ताकत और पोषण मिलता है.

VIEW ALL