लव जिहाद के बाद क्या है राजस्थान में 'ग्रूमिंग विंग'?
Zee Rajasthan Web Team
Mar 05, 2025
बिजयनगर में बीतों दिनों देहशोषण, ब्लैकमेलिंग के साथ धर्मांतरण का दबाव बनाने का मामला सामने आया.
आरोपी लड़की को स्कूल जाते वक्त रास्ते में रोकते थे और उसे अपने साथ कैफे और होटलों में जाने के लिए मजबूर करते थे.
फिर रोज़ा रखने और कलमा पढ़वाने का दबाव डालते थे.
आरोपी इस तरह से लड़कियों को मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित करते थे.
इसके बाद भीलवाड़ा के एक कैफे में युवती को नशीला ड्रिंक पिलाकर पहले रेप किया गया.
राष्ट्रीय मानव अधिकार आयोग ने इन मामलों को संज्ञान लिया है और इस घटना को 'ग्रूमिंग विंग' का हिस्सा बताया.
लेकिन अब सवाल ये हैं कि आखिर 'ग्रूमिंग विंग' होता है क्या है?
लव जिहाद हिंदुत्ववादियों द्वारा बनाई गई एक इस्लामोफोबिक अप्रमाणित साजिश सिद्धांत है, जो आरोप लगाता है कि मुस्लिम पुरुष शादी के जरिए इस्लाम में धर्मांतरण के लिए हिंदू महिलाओं को निशाना बनाते हैं.
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, 'ग्रूमिंग विंग' का मतलब बताया जा रहा है कि सुनियोजित तरीके से लड़कियों को निशाना बनान है.