राजस्थान की वो जगह, जहां भूत ने मचा रखी थी त्राहि-त्राहि

Published by: Zee Team | Nov 04, 2024

मान्यता है कि प्राचीन काल में बाड़मेर जिले के सिवाना विधानसभा के समदड़ी में लाखा नाम के भूत का आतंक था.

Published by: Zee Team | Nov 04, 2024

चारों तरफ लाखा भूत के आतंक से त्राहि-त्राहि मची हुई थी.

Published by: Zee Team | Nov 04, 2024

गांव के तलाब की पाल पर शिव मंदिर पर शिव के उपासक संतोष भारती महाराज तपस्या कर रहे थे. उन्होंने लाखा भूत का आतंक देखा.

Published by: Zee Team | Nov 04, 2024

शिव के उपासक संतोष भारती महाराज ने ग्रामीणों की पीड़ा को देखते हुए उन्हें लाखा भूत के आतंक से ग्रामीणों को मुक्ति दिलाने की ठान ली.

Published by: Zee Team | Nov 04, 2024

इसके लिए उन्होंने शिव की तपस्या करनी शुरू कर दी. तपस्या के फलस्वरूप शिव की कृपा से ग्रामीणों को भूत से मुक्ति मिल गई.

Published by: Zee Team | Nov 04, 2024

वहीं मत्यु के समय भूत ने संतोष भारती महाराज से मुक्ति का वरदान मांग लिया. इसी वरदान के तहत हर वर्ष मेला लगने लगा.

Published by: Zee Team | Nov 04, 2024

तब से लेकर आज तक चली आ रही मेले की परंपरा आज भी कायम है.

Published by: Zee Team | Nov 04, 2024

लाखा भूत के नाम से गांव का नाम लाखेटा रखा गया है, जहां हर वर्ष मेले का आयोजन होता है.

Published by: Zee Team | Nov 04, 2024

विभिन्न प्रकार के मारवाड़ी संस्कृति के गैर एवं अन्य प्रकार की प्रतियोगिताएं होती हैं. जिसमें विजेता टीम को मेला कमेटी द्वारा पुरस्कृत किया जाता है.

Published by: Zee Team | Nov 04, 2024

तालाब की पाल के ऊपरी भाग में शिव मंदिर के बगल में ही लाखा भूत का मंदिर बना है.

Published by: Zee Team | Nov 04, 2024

VIEW ALL