कम खर्च में करना चाहते हैं रॉयल वेडिंग, तो राजस्थान का ये पैलेस है बेस्ट

Pratiksha Maurya
Mar 14, 2025

रॉयल वेडिंग

शादी जीवन का सबसे खूबसूरत दिन होता है, जिसे खास और रॉयल बनाने के लिए डेस्टिनेशन वेडिंग का चलन बढ़ रहा है.

डेस्टिनेशन वेडिंग

भारत में डेस्टिनेशन वेडिंग के लिए राजस्थान सबसे लोकप्रिय जगहों में से एक माना जाता है.

प्रसिद्ध शहर

उदयपुर, जयपुर, जोधपुर, जैसलमेर, अलवर और सवाई माधोपुर रॉयल वेडिंग के लिए मशहूर हैं.

करणी पैलेस, कोटा

अब कोटा का करणी पैलेस भी डेस्टिनेशन वेडिंग के लिए एक नया और बजट-फ्रेंडली विकल्प बनकर उभरा है.

हेरिटेज स्टाइल पैलेस

करणी पैलेस को हेरिटेज महल के रूप में तैयार किया गया है, जिसमें एक सुंदर पूल मंडप है.

रॉयल फेरे का अनुभव

नवविवाहित जोड़े यहां शाही अंदाज में पूल मंडप में सात फेरे ले सकते हैं.

प्रीमियम अनुभव

करणी पैलेस को फाइव स्टार रिजॉर्ट की तर्ज पर बनाया गया है, जिससे यह वेडिंग को यादगार बना देता है.

लोकेशन

करणी पैलेस कोटा के बारां रोड पर मानपुर इलाके की 120 फीट रोड पर स्थित है.

यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं पर आधारित है. Zee Rajasthan इसकी पुष्टि नहीं करता है.

VIEW ALL