प्रतियोगिता परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्रों को मिलेगा फ्री कोचिंग का लाभ, जानिए कैस

Pratiksha Maurya
Mar 05, 2025

मुख्यमंत्री अनुप्रति कोचिंग योजना, राजस्थान सरकार की एक महत्वपूर्ण योजना है.

इसके तहत विद्यार्थियों को प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए निःशुल्क कोचिंग दी जाती है.

योजना के अंतर्गत 10 फरवरी 2025 तक ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए हैं.

30,000 सीटों पर वरीयतानुसार प्रवेश दिया जाएगा, जिसमें विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कराई जाएगी.

अभ्यर्थी SSO पोर्टल और एसजेएमएस एसएमएस एप के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं.

योजना के तहत यूपीएससी, आरपीएससी, रीट, पटवारी, बैंकिंग, इंजीनियरिंग, मेडिकल, रेलवे सहित कई परीक्षाओं के लिए कोचिंग दी जाएगी.

आवेदन के लिए अनुसूचित जाति, जनजाति, अन्य पिछड़ा वर्ग, अति पिछड़ा वर्ग, अल्पसंख्यक, आर्थिक पिछड़ा वर्ग और विशेष योग्यजन के उम्मीदवार पात्र होंगे.

परिवार की वार्षिक आय 8 लाख रुपये से कम होनी चाहिए या माता-पिता पे-मैट्रिक्स लेवल-11 तक के वेतनमान में होने चाहिए.

योजना का लाभ केवल उन विद्यार्थियों को मिलेगा, जिन्होंने पहले अनुप्रति योजना का लाभ नहीं लिया हो.

सरकारी या सार्वजनिक उपक्रमों में नियमित रूप से कार्यरत अभ्यर्थी योजना के पात्र नहीं होंगे.

VIEW ALL