राजस्थान के इस गांव में कोई नहीं बनाता पक्का मकान, घरों में भी नहीं लगते ताले
Ansh Raj
Feb 13, 2025
पक्के मकान नहीं
देवमाली गांव में एक भी पक्का मकान नहीं है, और यहां के निवासी पक्का मकान नहीं बनाते हैं.
भगवान देवनारायण की पूजा
देवमाली के लोग भगवान देवनारायण की सच्चे मन से पूजा करते हैं, और उन्होंने भगवान देवनारायण से वादा किया है कि इस गांव में कोई भी पक्का घर नहीं बनाया जाएगा.
जमीन के स्वामित्व के बारे में
गांव के निवासियों के पास जमीन के स्वामित्व से संबंधित कोई डॉक्यूमेंट नहीं है, और ग्रामीणों के लिए गांव की जमीन भगवान देवनारायण की है.
ताला नहीं लगाया जाता
देवमाली गांव में रहने वाले लोग अपने घरों में कभी भी ताला नहीं लगाते हैं, और उन्हें भगवान देवनारायण पर पूरा भरोसा है.
चोरी या डकैती का कोई मामला नहीं
देवमाली गांव में कई दशकों से चोरी या डकैती का कोई मामला नहीं आया है.
भगवान देवनारायण का मंदिर
देवमाली गांव में भगवान देवनारायण का मंदिर है, जो फेमस टूरिस्ट प्लेस बन चुका है.
हर साल टूरिस्ट घूमने आते हैं
देवमाली गांव में हर साल टूरिस्ट घूमने आते हैं.
गांव की अनूठी सांस्कृतिक विरासत
देवमाली गांव अपनी अनूठी सांस्कृतिक विरासत और भगवान देवनारायण के प्रति समर्पण के लिए पहचाना जाता है.
केंद्र सरकार द्वारा पुरस्कार
देवमाली गांव को केंद्र सरकार द्वारा 27 नवंबर को दिल्ली में आयोजित समारोह में 'बेस्ट टूरिस्ट विलेज' के पुरस्कार से सम्मानित किया गया है.