घर पर इस तरह बनाए बीकानेरी भुजिया

Sneha Aggarwal
Feb 25, 2025

बीकानेरी भुजिया एक प्रसिद्ध राजस्थानी नाश्ता है जो अपने कुरकुरेपन और मसाले के लिए लोकप्रिय है.

बीकानेरी भुजिया राजस्थान के अलावा भारत के कई राज्यों में पसंद की जाती है.

ये भुजिया राजस्थान में आसानी से मिल जाती है. ऐसे में जानिए इसे घर पर बनाने का तरीका.

इसके लिए 2 कप बेसन, 1/2 चम्मच अजवाइन, 1/2 चम्मच हींग, 1/2 चम्मच लाल मिर्च पाउडर, 1/2 चम्मच हल्दी पाउडर, नमक स्वादानुसार और तलने के लिए तेल चाहिए.

सबसे पहले बेसन, अजवाइन, हिंग, लाल मिर्च पाउडर, हल्दी पाउडर और नमक मिलाएं.

इसके बाद धीरे-धीरे पानी डालकर सख्त आटा गूंथ लें.

फिर आटे को पतले नूडल जैसे आकार में बेल लें और छोटे-छोटे टुकड़ों में काट लें.

थोड़ा सा तेल गरम करें और छोटे टुकड़ों को लगभग 2-3 मिनट तक डीप फ्राई करें.

तली हुई भुजिया को बाहर निकालें और कुरकुरे नाश्ते का मजा लें.

VIEW ALL