ऐसे बनाएं दानेदार मारवाड़ी चूरमा, देखकर मुंह में आ जाएगा पानी

Aman Singh
Mar 16, 2025

आज हम आपको दानेदार मारवाड़ी चूरमा बनाना बताएंगे, जिसे आप आसानी से घर पर बना सकते हैं.

सामग्री

250 ग्राम आटा, 250 ग्राम गुड़, 1 छोटी चम्मच इलायची पाउडर, 1 छोटा चम्मच मिश्री के दाने, 1 बड़ा चम्मच पिस्ते की कतरन की आवश्यकता होगी.

1 बड़ा चम्मच बादाम की कतरन, 50 ग्राम घी, 150 ग्राम मावा, 5 केसर के रेशे की जरूरत पड़ेगी.

सबसे पहले आटे में थोड़ा सा घी डालकर टाइट आटा गूथ लें और 5 मिनट के लिए ढककर रख दें.

एक पतीले में गुड़ में बराबर मात्रा में पानी डालकर उबाल लें. अब थोड़ी ठंडी होने पर इन्हें हाथों से छोटे-छोटे टुकड़े कर लें.

मिक्सी में महीन पीस लें छलनी से मिक्सर को अच्छे से छान लें. अब कड़ाही में घी गर्म करें और छाने हुए मिक्सचर को धीमी आंच पर सुनहरा होने तक सेक लें

अब मावा मिलाएं और 3 से 4 मिनट तक और सेक लें. एक पतीले में गुड़ में बराबर मात्रा में पानी डालकर उबाल लें.

एक तार की गुड़ की चाशनी बनानी है. अब तैयार चासनी को सिके हुए मिक्सचर में मिलाएं और गैस को बंद कर दें.

अब इसमें मिश्री, इलायची पाउडर, बादाम पिस्ते की कतरन मिलाकर अच्छे से मिक्स कर लें.

केसर से सुशोभित करें, अब हमारा स्वादिष्ट दानेदार चूरमा बनकर तैयार है.

VIEW ALL