होली पर पाली के इस मिठाई को लाएं घर, डिब्बा खुलते ही मुंह में आ जाएगा पानी

Aman Singh
Mar 13, 2025

पाली की पहचान एक किस्म के हलवे के कारण विदेशों तक है.

पाली का गुलाब हलवा केवल दो चीजों से बनता है, दूध और शक्कर से ये बनकर तैयार होता है.

दूध, शक्कर और थोड़ी सी इलायची से बनने वाले वाले इस हलवे में कमाल का स्वाद होता है.

केवल दूध और शक्कर से बनने वाले इस हलवे की डिमांड त्यौहारी सीजन में और अधिक बढ़ जाती है.

इस रेसिपी का सीक्रेट बस इतना सा है कि दूध, शक्कर और थोड़ी सी इलायची के साथ इसे पकाने की टाइमिंग है.

इसके स्वाद के पीछे पाली का क्लाइमेट और लोकल कारीगरों का हुनर भी महत्वपूर्ण है.

मारवाड़ की बात करें, तो यहां पर अगर गुलाब हलवा थाली में न हो, तो मानो त्यौहार अधूरा सा लगता है.

लोगों की जुबान पर चढ़ने वाला गुलाब हलवा आज सालाना 20 करोड़ से ज्यादा का कारोबार कर रहा है.

इस हलवे की पहुंच हर आम से लेकर खास की थाली तक है. बाजार में अलग-अलग ब्रांड वाले इसे 280 से 300 रुपए किलो तक बेचते हैं.

VIEW ALL