राजस्थान का वो चमत्कारी मंदिर, जिसके सामने औरंगजेब ने भी टेक दिए थे घुटने

Pratiksha Maurya
Mar 22, 2025

जीण माता का मंदिर राजस्थान के सीकर जिले में अरावली की पहाड़ियों में स्थित है, जो जयपुर से लगभग 125 किलोमीटर दूर है.

यह मंदिर मां जीण का प्राचीन शक्तिपीठ माना जाता है और लाखों श्रद्धालुओं की आस्था का केंद्र है.

कहा जाता है कि मुगल शासक औरंगजेब ने अन्य मंदिरों की तरह जीण माता मंदिर को भी तोड़ने का आदेश दिया था.

मंदिर तोड़ने की कोशिश करते समय वहां मौजूद भंवरों (मधुमक्खियों) ने औरंगजेब की सेना पर अचानक हमला कर दिया.

हमले में औरंगजेब की सेना के कई सैनिक घायल हो गए, और खुद औरंगजेब भी गंभीर रूप से बीमार हो गया.

जान बचाकर भागने के बाद औरंगजेब ने जीण माता की शक्ति को स्वीकार करते हुए मंदिर में माफी मांगी.

इसके बाद औरंगजेब ने मंदिर में हर महीने अखंड ज्योति जलाने के लिए सवा मण घी-तेल भेजने का वचन दिया.

मंदिर में माफी मांगने के बाद औरंगजेब की तबीयत में सुधार होने लगा.

औरंगजेब के बाद भी उसकी हुकूमत में मंदिर को तेल और घी भिजवाया जाता रहा.

आज भी यह मंदिर अपने चमत्कारों और दैवीय मान्यताओं के लिए प्रसिद्ध है, जहां श्रद्धालु दूर-दूर से दर्शन के लिए आते हैं.

यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं पर आधारित है. Zee Rajasthan इसकी पुष्टि नहीं करता है.

VIEW ALL