राजस्थान का वो मंदिर, जहां भक्तों में बांटा जाता है जूठा प्रसाद

Pratiksha Maurya
Mar 19, 2025

करणी माता मंदिर राजस्थान के बीकानेर जिले के देशनोक में स्थित है और इसे "चूहों वाला मंदिर" कहा जाता है.

इस मंदिर में लगभग 25,000 चूहे रहते हैं, जिन्हें श्रद्धा से "काबा" कहा जाता है और पूजनीय माना जाता है.

मंदिर में चूहों द्वारा खाया गया प्रसाद झूठा माना जाता है, जिसे भक्त बिना किसी हिचक के ग्रहण करते हैं.

मान्यता है कि करणी माता के वंशज मृत्यु के बाद चूहे बनकर इस मंदिर में जन्म लेते हैं.

मंदिर के अंदर हर जगह चूहे घूमते नजर आते हैं, यहां तक कि प्रसाद की थाल में भी पहले वही खाते हैं.

आश्चर्यजनक रूप से इतनी बड़ी संख्या में चूहों के बावजूद मंदिर से कोई बदबू नहीं आती और न ही कोई बीमारी फैली है.

भक्त मूषक राजा के झूठा प्रसाद खाने से स्वस्थ रहने की मान्यता पर विश्वास करते हैं.

मंदिर में चूहों की पूजा होती है, और उन्हें देवी करणी माता के सेवक माना जाता है.

श्रद्धालु पैर घसीट कर चलते हैं, ताकि कोई चूहा उनके पैरों के नीचे न आ जाए – इसे अशुभ माना जाता है.

यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं पर आधारित है. Zee Rajasthan इसकी पुष्टि नहीं करता है.

VIEW ALL